Etah News:सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव को हाईकोर्ट से मिली जमानत, समर्थकों में खुशी की लहर


 संवाददाता विपिन शाक्य 

एटा। समाजवादी पार्टी ने  पूर्व विधायक रहे जुगेंद्र सिंह यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोमवार को पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता जुगेंद्र सिंह यादव की जेल से जमानत मिली। जमानत की खबर मिलते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जेल के बाहर पहुंच गए।

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जब जुगेंद्र सिंह यादव बाहर निकले तो समर्थकों ने फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। जेल गेट से लेकर सड़क तक सपाइयों का हुजूम उमड़ पड़ा।

बताते चलें कि अलीगंज से तीन बार विधायक रहे सपा के कद्दावर नेता रामेश्वर सिंह यादव को 9 जून 2022 को आगरा से गिरफ्तार किया गया था, जबकि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव को 9 मार्च 2023 को एटा पुलिस ने हिरासत में लिया था। अब दोनों नेताओं को जमानत मिलने के बाद जिले की सियासत में नई हलचल मच गई है।

Post a Comment

0 Comments