संवाददाता विपिन शाक्य
एटा। जनपद में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पंकज पुत्र ग्रीशचन्द्र निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर, एटा (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुअस. संख्या–192/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक आदिल सैफी, कांस्टेबल वीरबहादुर, हेडकांस्टेबल अनिल कुमार और हेडकांस्टेबल सत्यप्रकाश (पीआरवी 5587) शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की यह कार्रवाई इसी का हिस्सा है।

0 Comments