एटा। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने और कानून की सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से पुलिस विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक के आदेशानुसार जनपद स्थित सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने की।
इस अवसर पर साइबर थाना प्रभारी, साइबर सेल प्रभारी, विवेचक, थाना प्रभारियों समेत समस्त थानों के साइबर हेल्प डेस्क कर्मियों को साइबर क्राइम रोकथाम, आईटी एक्ट संबंधी विवेचनाओं, विभिन्न पोर्टल्स और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान आईएफटीयू फंड ट्रेल विश्लेषण, एनआईआर पोर्टल, समन्वय पोर्टल, सहयोगी पोर्टल, म्यूूल खातों का अध्ययन, 1930 डायल सेवा, विवेचक को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
ऑनलाइन माध्यम से दिए गए इस प्रशिक्षण में विशेष रूप से यह बताया गया कि किस प्रकार साइबर अपराध से जुड़े मामलों की विवेचना को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में संदेह निवारण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों के सवालों के उत्तर दिए गए।
👉 इस प्रशिक्षण सत्र का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए तकनीकी व कानूनी दृष्टि से और अधिक सक्षम बनाना है।

0 Comments