Etah News: जैथरा में 20 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद बचाया


संवाददाता विपिन शाक्य 

एटा। जैथरा क्षेत्र के वीरपुरा गांव में रविवार शाम करीब 6:30 बजे एक गाय 20 फीट गहरे पुराने कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव वालों ने खुद बचाव का प्रयास किया, लेकिन सफलता न मिलने पर डायल 112 को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने ग्रामीणों की मदद से रस्सियों के सहारे गाय को निकालने की कोशिश की, पर प्रयास विफल रहा। इसके बाद जैथरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस रेस्क्यू अभियान में सब इंस्पेक्टर राकेश तोमर, कांस्टेबल सत्यपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मोहित भाटी और डायल 112 के तेजपाल सिंह की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments