Kasganj News: सिद्धपुर में आरएसएस की शताब्दी वर्ष पदयात्रा, गूंजे भारत माता के जयकारे


संवाददाता शिवम गुप्ता 

कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सिद्धपुर द्वारा शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर रविवार सुबह नगर में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। संघ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अनुशासनपूर्वक सैकड़ों की संख्या में नगर भ्रमण किया। पदयात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा नगर गूंज उठा। जगह-जगह संघ कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं एवं पुलिस प्रशासन ने सहभागिता कर शांति और सौहार्द का संदेश दिया। यह ऐतिहासिक अवसर सिद्धपुर नगर के लिए गौरव का प्रतीक बना।

Post a Comment

0 Comments