संवाददाता विपिन शाक्य
मारहरा। शासन के निर्देशन में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किये गये मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत कन्या पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें भोजन करा कर उपहार वितरित किये गये।
शारदीय नवरात्र पर्व के उपलक्ष में मंगलवार को मुहल्ला ब्रह्मनपुरी में हुए कन्या पूजन कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक अंकिता सक्सेना द्वारा कस्बा की कन्याओं के लिए सामूहिक भोज कराया गया। इस दौरान उन्होंने कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। बाद में उपहार और दक्षिणा भैंट की।
अंकिता सक्सेना ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण के क्षेत्र में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। जिससे नारी शक्ति सशक्त बन रही है। महिलाओं को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है, उन्हें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए।

0 Comments