Kanpur News: पश्चिम जोन में पैदल गस्त अभियान, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर

संवाददाता सत्यम तिवारी 

 उ०प्र०। कानपुर नगर। पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री दिनेश त्रिपाठी के निर्देशन में पश्चिम जोन के समस्त थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर अंकुश लगाना बताया गया। पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की। इससे न केवल संभावित अपराधों की रोकथाम हुई, बल्कि संदिग्ध गतिविधियों पर भी निगरानी बढ़ी। इसके अलावा पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और उन्हें समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस उपायुक्त दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि यह अभियान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि पैदल गस्त और चेकिंग से न केवल अपराधों में कमी आएगी, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। इस अभियान के माध्यम से पश्चिम जोन में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया।

Post a Comment

0 Comments