KASGANJ NEWS : लहरा रोड विवाद के बाद डीएम-एसपी ने किया मौके का निरीक्षण, लोगों से शांति बनाए रखने की

  फाइल फोटो, सोरो कार कांड कासगंज जिलाधिकारी में सुरक्षा व्यवस्था का जायज लिया 

जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार

            JSK News

कासगंज जनपद के लहरा रोड पर कार खड़ी करने के विवाद से गुरुवार रात दो समुदायों में हुए पथराव और फायरिंग की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी (डीएम) प्रणव सिंह और पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंकिता शर्मा ने घटनास्थल सोरों लहरा रोड पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने क्षेत्र में तैनात पुलिस बल से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

कासगंज जिलाधिकारी प्रणव सिंह ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है, किसी को भी माहौल बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में लगातार फ्लैग मार्च और फुट पेट्रोलिंग जारी रखी जाए।

वहीं कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात हुई फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर 11 लोगों को हिरासत में लिया गया है। लाइसेंसी असलहे बरामद कर लिए गए हैं और लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से पुलिस लगातार गश्त कर रही है और स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। मोहल्लों में पुलिस टीमों ने लोगों से संवाद स्थापित कर भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी अफवाह या भड़काऊ बयान पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लहरा रोड क्षेत्र में फिलहाल शांति और सामान्य स्थिति बनी हुई है। डीएम-एसपी ने लोगों को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जबकि निर्दोष किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments