Kasganj news: नगर गंजडुंडवारा के विकास नगर स्थित पीके मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल में 2026 ओलंपियाड परीक्षा में 130 बच्चों ने लिया भाग

नगर गंजडुंडवारा मे शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में पी.के. मेमोरियल स्कूल में  ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन, 130 बच्चों ने दिखाया उत्साह



 PK मेमोरियल जूनियर हाई स्कूल ओलंपियाड परीक्षा देते हुए छात्र और छात्राएं 



 जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार
        JSK News



​ गंजडुंडवारा / यूपी कासगंज जनपद के नगर गंजडुंडवारा मे शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में नगर के गंजडुंडवारा स्थित पी.के. मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल (विकास नगर) में मंगलवार, 20 जनवरी 2026 को ओलंपियाड परीक्षा का सफल आयोजन किया गया।

​वही ओलंपियाड परीक्षा में विद्यालय के कुल 130 छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान शिक्षा के प्रति बच्चों का रुझान और प्रतिस्पर्धा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली।


           ओलंपियाड परीक्षा देते हुए छात्र और छात्राएं 


​कार्यक्रम के अवसर पर PK मेमोरियल विद्यालय के प्रबंधक श्री रवी कुमार शर्मा और आर.के. दीक्षित मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

वही परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा, 

नगर गंजडुंडवारा मे शिक्षा विकास समिति के तत्वावधान में पी.के. मेमोरियल स्कूल में  ओलंपियाड परीक्षा का हुआ आयोजन, 130 बच्चों ने दिखाया उत्साह


जिनमें मुकीद, सतीश, प्रशांत, गौरव, प्रियंका, तबस्सुम, गुलबहार, अदीबा, प्रियांशी, दीपांशी, सरिता, खुशी, पिंकी और किरन सहित सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments