![]() |
| ज्ञापन में बताया है कि रविकांत बाल्मीक (सफ़ाई कर्मचारी) जिला अस्पताल में तैनात है |
लेख है कि विगत दिनांक 22/12/2025 को जिला अस्पताल टीकमगढ़ में मेरे और रेडियोग्राफर श्री मोहित सूर्यवंशी जी के बीच में ड्यूटी के दौरान आपसी वाद विवाद कहा- सुनी हो गई थी। जिस कारण मुझे नौकरी से निकाल दिया गया है। जबकि मैं वर्ष 2006 से लगातार कम पैसे में अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठापूर्वक करता आया हूं, मेरी आर्थिक स्थिति बहुत ही ज्यादा खराब है मेरे छोटे छोटे बच्चे हैं मेरे घर में कमाने वाला सिर्फ मैं अकेला हूं। मुझे ड्यूटी से इस तरह निकाल देने से मैं मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक रूप से बहुत ज्यादा परेशान हूं। और मेरे साथ बहुत ही अन्याय हुआ है यदि मुझ से किसी भी प्रकार की ग़लती हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमा प्रार्थी हूं, और अविष्य में इस तरह की पुनरावृति नहीं होगी। श्रीमान जी मुझे ना ही निकालने का कोई नोटिस दिया, ना ही मेरा पक्ष जाना। एक तरफा कार्यवाही करते हुए मुझे मौखिक बोले कि अब तुम कल से काम पर नहीं आना। मैंने जिला क्षय अधिकारी जिला अस्पताल टीकमगढ़ को यह निवेदन। माफी पत्र
29/12/2025 को दिया था, किंतु सभी ने एक दूसरे पर बात डाल दी। और मैं दो सप्ताह से परेशान हूं, जिला अस्पताल में मुझे काम पर नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल के सीएमओ से आग्रह किया है कि मुझे ड्यूटी पर लेने की आग्रह किया जिससे मेरे परिवार का पालन पोषण हो सके

0 Comments