Kasganj news : कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने थाना गंजडुंडवारा का किया औचक निरीक्षण, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी परखी
जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार
JSK News
कासगंज न्यूज़ / पुलिस अधीक्षक कासगंज, अंकिता शर्मा ने आज थाना गंजडुंडवारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और परिसर की स्वच्छता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रजिस्टरों के रखरखाव और अपडेट पर दिया जोर
निरीक्षण की शुरुआत में कासगंज एसपी अंकिता शर्मा ने सबसे पहले आगंतुक रजिस्टर की जांच की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि फरियादियों की समस्याओं को सही ढंग से दर्ज किया जा रहा है।
इसके बाद उन्होंने कार्यालय के महत्वपूर्ण अभिलेखों जैसे:मालखाना रजिस्टर,अपराध रजिस्टर,हिस्ट्रीशीटर (HS) रजिस्टर,आईजीआरएस, (IGRS) पोर्टल शिकायतों का, निस्तारण,इन सभी रजिस्टरों को चेक करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि सभी प्रविष्टियां समय पर पूरी की जाएं और अभिलेखों का रखरखाव बेहतर रखा जाए।
*थाना परिसर और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा*
कासगंज एसपी ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता को परखा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस बैरक, बंदीगृह और भोजनालय (मेस) का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों के रहने के स्थान और भोजन की स्वच्छता पर संतोष जताते हुए परिसर में साफ-सफाई को और अधिक दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।
निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच
निरीक्षण के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने थाने में निर्माणाधीन भवन का अवलोकन भी किया। उन्होंने मौके पर इस्तेमाल हो रही ईंट और सीमेंट की गुणवत्ता को स्वयं चेक किया और कार्यदायी संस्था व संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

0 Comments