महामंडलेश्वर ने कायस्थ बंधुओं को वितरित किए अभिनंदन पत्र
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष में हुआ वितरण कार्यक्रम
जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार
JSK News
कासगंज। जनपद में भगवान चित्र के मंत्र का लेखन करने वाले कायस्थ बंधुओं को पीठ के महामंडलेश्वर ने अभिनंदन पत्र वितरित किए। अभिनंदन पत्र वितरण कार्यक्रम नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष में शहर के नदरई गेट स्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव नवल किशोर कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर हुआ। इस दौरान अन्य कायस्थ बंधुओं से भी मंत्र लेखन पूर्ण करने के निर्देश दिए।
अभिनदंन पत्र वितरण कार्यक्रम अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष केके सक्सेना के नेतृत्व में हुआ। इससे पूर्व श्री चित्र गुप्त पीठ के महामंडलेश्वर स्वामी सुरेशानंद महाराज, सदस्य वन एवं पर्यावरण समिति मनोज सक्सेना, नवल कुलश्रेष्ठ, एडवोकेट नारायण स्वरुप सक्सेना सहित अन्य अतिथियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस क़े चित्र पर माल्यार्पण करके दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई और उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस दौरान महामंडलेश्वर सुरेशानंद महाराज ने चित्रगुप्त पीठ वृंदावन पर आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया। इसके बाद चित्रगुप्त मंत्र लेखन अभियान की पुस्तक भरकर जमा करने वाले कायस्थ बंधुओं को श्री चित्र गुप्त पीठ की तरफ से अभिनंदन पत्र वितरित किए। अन्य कायस्थ बंधुओं से भी चित्रगुप्त मंत्र लेखन की पुस्तक भरकर जमा करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश सक्सेना ने किया। इस दौरान केके सक्सेना, अजय सक्सेना, अलोक कुलश्रेष्ठ, महिला मोर्चा अध्यक्ष साधना जौहरी, रश्मि सक्सेना, शिल्पी सक्सेना, अचिंत सक्सेना, कौशल किशोर सक्सेना, आदित्य शरन सक्सेना, नरेश सरन जौहरी, प्रदीप सक्सेना, अरविन्द मोहन सक्सेना, अलोक सक्सेना, लवनीश गहराना, अतुल सक्सेना, अरविन्द सक्सेना, दीपक सक्सेना, पियूष सक्सेना, नीशू सक्सेना, शेखर सक्सेना, अंशुल जौहरी, सोहित सक्सेना मौजूद रहे।

0 Comments