Kasganj news: कासगंज जनपद मे विभिन्न थानों में 11 जगह हुई चोरियों का कासगंज पुलिस ने किया खुलासा

       चोरी की घटना का सफल अनावरण करने वाले पुलिस टीम

 कासगंज जनपद मे विभिन्न थानों में 11 जगह हुई चोरियों का कासगंज पुलिस ने किया खुलासा


 10 लख रुपए के जेवर व 48000 नगद एवं अवैध हथियार के साथ 5 शातिर चोरो किया गिरफ्तार 


         कासगंज जनपद में सक्रिय चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार

        JSK News


कासगंज जनपद के थाना सहावर पुलिस एवं एसओजी सर्विलांस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चोरी किए गए 10 लाख रु के सोने व चांदी के आभूषण, 48000 हजार रुपये की नकदी, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। 

आपको विदित हो कि कासगंज जनपद मे सक्रिय चोरों गैंग के खिलाफ कासगंज पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मिली आपको बता दें कि कासगंज पुलिस की टीमों द्वारा थाना सहावर, कोतवाली कासगंज, थाना ढोलना, थाना सोरों एवं थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र में हुई 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया गया है। इनमें थाना सहावर क्षेत्र के गांव धनसिंहपुर, नगला सामंती, चांदपुर, रोशननगर एवं अवंतीनगर में हुई चोरियां शामिल हैं। इसके अलावा कोतवाली कासगंज क्षेत्र में स्पेलर/चक्की की दुकान, सूर्यानगर कॉलोनी, देशी शराब के ठेके से चोरी, थाना सुन्नगढ़ी के गांव हैवतपुर, थाना ढोलना के गांव गढ़ी चकेरी में शराब के ठेके से चोरी तथा थाना सोरों क्षेत्र में सरकारी स्कूल में हुई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया गया है।

कासगंज जनपद मे सक्रिय चोरों के कब्जे से किया गया माल बरामद

 चोरी की घटना को सफल अनावरण करने वाली पुलिस टीम को कासगंज पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा  जी के द्वारा ₹25000 का नगद इनाम घोषित किया

Post a Comment

0 Comments