Etah News : अंबेडकर जयंती से पहले पुलिस ने किया फ्लेग मार्च, कस्बे की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

पुलिस ने जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का दिया 

एटा । अलीगंज बीती शाम एसएसपी के निर्देशन में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती से पहले क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह की अध्यक्षता में अलीगंज सर्कल के चारों थानों का पुलिस बल के साथ कस्बे में पुलिस ने शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस प्रशासन द्वारा कस्बे के प्रमुख मार्गो, चौराहा और संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया। अलीगंज कस्बे में अंबेडकर जयंती के समारोह को लेकर बीती शाम क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह ने चारों थानों के पुलिस बल के साथ आगामी डॉ०भीमराव अंबेडकर जयंती को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च किया। यह फ्लैग मार्च कोतवाली से डाक बंगला होते हुए गांधी चौराहे से मैन मार्केट होते हुए पड़ाव से बाईपास होते हुए सराय अड्डा से चमन नगरिया होते हुए मातादीन चौक से किला रोड होते हुए पुन: थाने पर संपन्न हुआ इस आयोजन को शांति ढंग से संपन्न करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और संदिग्ध गतविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है साथ ही सीसीटीवी कैमरा से निगरानी की गई जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के कड़े इतंजाम किये जा रहे हैं।अलीगंज सर्कल के चारों थानों की पुलिस ने कस्बे में तथा भीडभाड़ वाले इलाके में फ्लैग मार्च किया और लोगों से संवाद करते हुए कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। इसका मुख्य उद्देश्य जयंती को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न करना है।

 कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखी हुई है।उन्होंने स्पष्ट किया है किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर इस महत्वपूर्ण दिवस को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए।

Post a Comment

0 Comments