एटा । अलीगंज के आदर्श गौशाला कीनोडी खेराबाद में गौशाला का सोमवार को एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता द्वारा औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान गौशाला में हरे चारे तथा साफ सफाई भूसा आदि को लेकर उप जिलाधिकारी ने जिम्मेदारों को दिशा निर्देश दिए।तेज धूप गर्मी के मौसम पर गोवंश की देखभाल और गोशाला की व्यवस्था जांचने के लिए उपजिलाधिकारी ने पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। जिसमें एसडीएम ने गोवंश के लिए तेज गर्मी से बचाव हरे चारे भूसे और पानी की व्यवस्था की जांच की। एसडीएम ने आवश्यक निर्देश देते हुए पशुओं की उचित देखभाल के निर्देश दिए गौशाला में कुल 287 पशु मिले। एसडीएम ने गौशाला में हरा चारा तथा साफ-सफाई को लेकर कड़े निर्देश दिए कि गोवंश के लिए तपती धूप से बचाव के लिए पर्दे हरा चारा,भूसा और पानी की उचित व्यवस्था कराई जाने की भी जांच की इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी से गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच को कहा एसडीएम ने बताया कि हरे चारे व साफ सफाई की व्यवस्थाएं सन्तोष जनक मिली वही जौ गोवंश सड़क पर आवारा घुम रहे हैं उनको बंद करने के निर्देश दिये 6 माह के लिए भूसा की व्यवस्था की जाये.कर्मचारियों को गोवंश के लिए हरा चारा,भूसा तथा तेज धूप व गर्मी से बचाव की विशेष व्यवस्था करने को कहा गया है साथ ही गोवंश का पशु चिकित्सक से नियमित जांच कराने को भी निर्देशित किया गया। इस मोके पर डॉक्टर रविकांत ग्राम प्रधान सहित अन्य मौजूद थे.

0 Comments