Etah News: महिला ने दिखाई बहादुरी, एसएसपी ने किया सम्मानित; बैग छीनने वाले बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार


रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ

एटा। थाना जैथरा क्षेत्र में महिला से बैग छीनने का प्रयास करने वाले बाइक सवार बदमाशों का साहसपूर्वक सामना करने वाली महिला को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा ने सम्मानित किया। महिला की बहादुरी की सराहना करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। इस दौरान महिला के साहस और सूझबूझ की प्रशंसा की गई।

जानकारी के अनुसार, 06/07 मई 2026 की रात्रि थाना जैथरा क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से बैग छीनने का प्रयास किया था। घटना के दौरान महिला ने घबराने के बजाय साहस का परिचय देते हुए बदमाशों का डटकर सामना किया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने महिला के साहस को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे आमजन को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत थाना जैथरा क्षेत्र की बैग छीनने की घटना और थाना जसरथपुर क्षेत्र की कुंडल छीनने की घटना से जुड़े अभियुक्तों को 15/16 मई 2026 की रात्रि पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments