संवाददाता शेखर पांडे
Pilibhit: मंगलवार को गांधी सभागार पीलीभीत में गोरखपुर में आयोजित प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के सम्मेलन, लखनऊ में बहुमंजिला पीआरडी बैरक के शिलान्यास तथा मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभकार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान पीआरडी जवानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी दी गई। विशेष रूप से जवानों के लिए बेहतर आवासीय व्यवस्था तथा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शुरू की गई पहल को महत्वपूर्ण बताया गया। पीआरडी जवानों के कल्याण पर जोर-
सजीव प्रसारण के दौरान गोरखपुर में आयोजित सम्मेलन और लखनऊ में बहुमंजिला पीआरडी बैरक के शिलान्यास कार्यक्रम को देखा गया। साथ ही मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना के शुभारंभ की जानकारी भी उपस्थित लोगों ने प्राप्त की।
कार्यक्रम में पीआरडी जवानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके कल्याण, सुविधाओं और बेहतर कार्य परिस्थितियों की आवश्यकता पर जोर दिया गया। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरकार की ओर से शुरू की गई इन पहलों को जवानों के हित में उपयोगी कदम बताया।

0 टिप्पणियाँ