दैनिक हिंदी जिला समाचार किरण (ललितपुर)
मड़ावरा। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ौली कला निवासी 35 वर्षीय विनोद प्रजापति पुत्र कल्ले प्रजापति का शव गुरुवार सुबह गांव के एक कुएं में मिला। वह बुधवार रात से लापता था। परिजनों ने रातभर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सुबह तलाश के दौरान कुएं में उसका शव लटका मिला। बताया गया कि विनोद पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। विनोद खेती-किसानी और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0 टिप्पणियाँ