Lalitpur : जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

ब्यूरो, अरविन्द कुमार पटेल
जिला समाचार किरण, ललितपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विकास भवन परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक बाह्य निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान ईवीएम भंडार कक्ष में विधानसभावार रखी गई ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखा गया है। वेयरहाउस परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार, निर्वाचन कार्यालय के प्रधान सहायक धर्मेंद्र मौर्य, चकबंदी अधिकारी फहरत खान सहित निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ और विभिन्न राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ