रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त आज, जानिए सही समय और विधि


Etah : भाई-बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन आज 28 अगस्त को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, जिससे बहनें पूरा दिन शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांध सकेंगी।
ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार, राखी बांधने का सबसे उत्तम समय सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक है। इसके बाद दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:16 बजे तक अपराह्न काल में भी राखी बांधना अत्यंत शुभ रहेगा। हालांकि, सुबह 10:54 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक राहुकाल रहने के कारण इस समय राखी बांधने से बचें।

शुभ कार्य के दौरान भाई का मुख पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना फलदायी माना जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ