श्री सिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर हुआ संत सम्मेलन का आयोजनदेश के कई हिस्सों से आये महामण्डलेश्वर व संतो ने दिये प्रवचन





ब्यूरो, अरविन्द कुमार पटेल,
ज़िला सामचार किरण,,,
ललितपुर। श्रीसिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम पर चल रहे सवा पंाच करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण आयोजन में मंगलवार को देश के कई हिस्सों से संतो का आगमन हुआ है। संत समागम में चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्देश्वर गिरी महाराज, पूज्य दण्डीस्वामी श्रीराधारमण दासजी महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी आदित्यानांदजी महाराज, महामण्डलेश्वर रामेश्वरदासजी महाराज, महंत स्वामी हरीशपुरीजी महाराज, महंत स्वामी विवेक भारतीजी महाराज, महंत विज्ञानांनद सरस्वतीजी महाराज, कथा व्यास चन्द्रभूषण पाठक, जगदगुरू कृष्णगिरीजी महाराज, महंत सर्वानंदजी महाराज व गौरव भारतीजी महाराज ने प्रवचन दिये। तत्पश्चात सत्संग करते हुए अनंतविभूषित चंडीपीठाधीश्वराचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी चन्द्रेश्वर गिरि महाराज ने कहा कि धरा पर भगवान नारायण सर्वव्यापी हैं। उनके स्मरण से भक्त का कल्याण होता हैं। भगवान ने श्रीमद्भागवत में कहा है मैं वहाँ रहता हूँ जहाँ मेरे भक्त मेरी चर्चा करते हैं। भक्ति साधना में सबसे सुलभ मार्ग है। भगवान के लीला प्रसंगों का चिंतन कर गुणगान कर उनमें मन को लगा देना। श्रीरामचरितमानस की महाआरती कथा यजमान डॉ. अनूप श्रीवास्तव व डॉ. रानी श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान विजय जैन कल्लू, गिरीश खरे, राहुल शुक्ला, विवेक जैन जिमी, अश्विनी पुरोहित, रमाकांत तिवारी, कृपाशंकर व्यास, शत्रुधन यादव, रामकृपाल गुप्ता, लक्ष्मीनारायण साहू, संतोष साहू, बाबा हीरानंद गिरी, सर्वेश्वर गिरी, मनीष झां, दिनेश पाठक, मनीष कुमार दुबे आदि उपस्थित रहे।

आज निकलेगी भोले की विदाई यात्रा
आज शहर में भोले की विदाई यात्रा श्रीसिद्धपीठ चंडी मंदिर धाम से प्रारंभ होकर वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, सावरकर चौक होते हुए सुम्मेरा तालाब पर समाप्त होगी। जहां भगवान की महाआरती की जायेगी।यात्रा देश के कई महामंडलेश्वर,साधु-संत भाग लेंगे।इसके अलावा कई झांकिया आर्कषण का केन्द्र होगी।

मंगलवार को श्रत्रालुओं ने किया 30 लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण
मंगलवार को श्रद्धालुओं द्वारा 30 लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। प्रात: कालीन बेला में श्री रूद्रमहायज्ञ व पंचांग पूजन एवं वेदी हवन किया गया। इसके पश्चात पार्थिव शिवलिंग का महारूद्र अभिषेक मुख्य यजमान हरिशंकर साहू सहित अन्य सह यजमानों द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ