ब्यूरो, अरविन्द कुमार पटेल
ज़िला सामचार किरण,,ललितपुर। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने मंगलवार को राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज के सभागार में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट की छात्राओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्राओं ने कैरियर, शिक्षा, आत्मविश्वास, साइबर अपराध, जीवन के लक्ष्य तथा रोजगार सहित विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल जिलाधिकारी के समक्ष रखें, जिनकों जिलाधिकारी ने सहजता और सारगर्वित उत्तर देते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में इण्टरमीडिएट विज्ञान व कला वर्ग की छात्राएं मेघा, दीपिका, नन्दनी, अनुष्का, पलक राजपूत, मेघा परिहार, अंशिका, नन्दनी ने कैरियर, शिक्षा, आत्मविश्वास, साइबर अपराध, जीवन के लक्ष्य तथा रोजगार सहित विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल जिलाधिकारी के समक्ष रखे, जिनकों जिलाधिकारी ने सहजता और विस्तार से उत्तर देते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
जिलाधिकारी ने एक छात्रा के प्रश्न के उत्तर में आज के दौर में बड़ते साइबर अपराधों का उल्लेख करते हुए छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति विशेष रूप से जागरुक किया। उन्होंने कहा कि तकनीकि हमारे जीवन को सरल बनाने का माध्यम है, लेकिन इसका उपयोग करते समय सावधानी भी उतनी ही आवश्यक है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, पासवर्ड एवं अपनी व्यक्तिगत जानकारी व फोटो किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जनपद में संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जीआईसी एवं जीजीआईसी में विशेष कैरियर मार्गदर्शन सत्र आयोजित कराये जायें। इन सत्रों में छात्र-छात्राओं को प्रशासनिक सेवाओं, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, कानून, शिक्षा, बैंकिंग, तकनीकि क्षेत्र, उद्यमिता सहित कैरियर के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध सम्भावनाओं तथा उन्हें प्राप्त करने की तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। अंत में कार्यक्रम के आयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने छात्राओं से कहा कि बड़े सपने देखिए, अपने लक्ष्य को स्पष्ट कीजिए और उसे हासिल करने के लिए ईमानदारी से निरंतर प्रयास कीजिए। उन्होंने कहा कि अगर अफ्रीका के नेल्सन मण्डेला 27 वर्ष जेल में रहकर उसी देश के राष्ट्रपति हो सकते हैं और अद्र्धनग्न फकीर सा एक नागरिक महात्मा गांधी भारत की मुद्रा पर छप सकता है तो कुछ भी हो सकता है। इसलिए परिस्थितियां चाहे जैसी हों, यदि संकल्प मजबूत है तो सफलता का रास्ता अवश्य निकलता है। कार्यक्रम का संचालन जिला विज्ञान क्लब से राहुल जैन ने किया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, प्रधानाचार्य जीजीआईसी किरन वर्मा सहित विद्यालय के सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
0 टिप्पणियाँ