Lalitpur Update : प्रावि पनारी का बीईओ ने किया आकस्मिक निरीक्षण


ब्यूरो, अरविन्द कुमार पटेल 

Lalitpur : जखौरा। खंड शिक्षाधिकारी जखौरा भुवनेन्दु अरजरिया ने अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय पनारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने एमडीएम भोजन की व्यवस्था की जाँच की, छात्रों के शैक्षणिक स्तर की जांच और अंग्रेजी माध्यम के अनुसार पाठन की स्तिथि को परखा। शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका की जांच की और विद्यार्थियों की दैनिक उपस्थिति का सत्यापन किया। निरीक्षण के समय प्रधान अध्यापक आदर्श रावत सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। खंड शिक्षाधिकारी द्वारा बालक/बालिका शौचालय, स्वच्छ पेयजल विद्यालय परिसर की साफ सफाई और हैंड वाश यूनिट की स्थिति सबमर्सिबिल की वर्तमान स्थिति, किचन की साफ सफाई का गहन अवलोकन किया। साथ ही प्रधान अध्यापक आदर्श रावत सहित स्टाफ की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार कार्य करते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ