बरखेरा में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा




 डायरेक्टर ऑफ़ न्यूज़ एवं जिला ब्यूरो, ललितपुर अरविन्द कुमार पटेल 
ललितपुर। जनपद मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम बरखेरा में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामवासियों द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना दिया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर निकली इस भव्य शोभायात्रा में लोगों का उत्साह देखते ही बना। पूरा बरखेरा ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से गूंज उठा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ