Select Registration Type




इसे आवश्य पढ़े ⏬
रिपोर्टर ज्वाइन करने के लिए Terms & Conditions (दैनिक – जिला समाचार किरण)

1. नियुक्ति एवं पहचान

1. रिपोर्टर को नियुक्ति केवल ट्रायल/प्रोबेशन अवधि (15–30 दिन) के बाद ही स्थायी मानी जाएगी।

2. पहचान पत्र (ID Card) संस्था की संपत्ति रहेगा। इसके दुरुपयोग पर ID तुरंत निरस्त किया जा सकता है।


2. कार्यक्षेत्र (Work Area & Duties)

1. रिपोर्टर को अपने निर्धारित क्षेत्र/बीट में समाचार, फोटो, वीडियो एवं सूचनाएं समय पर भेजनी होंगी।

2. फर्जी, भ्रामक, अपुष्ट या बिना प्रमाण के समाचार भेजना सख्त वर्जित है।

3. रिपोर्टर को प्रेस आचार संहिता (PCI Guidelines) का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा।


3. व्यवहार एवं आचरण (Code of Conduct)

1. सरकारी/गैर-सरकारी अधिकारियों या किसी भी संस्था से जबरन वसूली, दबाव, धमकी, राजनीतिक दबाव आदि का प्रयोग पूर्ण रूप से निषिद्ध है।

2. रिपोर्टर किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाएगा।

3. शराब, दुर्व्यवहार या बदसलूकी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


4. समाचार भेजने का नियम

1. सभी समाचार केवल आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप/ईमेल/पोर्टल के माध्यम से भेजे जाएं।

2. भेजे गए समाचार का प्रकाशन संपादकीय नीति एवं स्थान उपलब्धता पर निर्भर करेगा।

3. रिपोर्टर को अपने समाचार की सत्यता का पूरा दायित्व रहेगा।


5. मानदेय/प्रोत्साहन (Honorarium)

1. अखबार विज्ञापन आधारित है — इसलिए स्थायी वेतन नहीं, बल्कि

•विज्ञापन कमीशन,
•समाचार बाइलाइन,
•आवश्यकता अनुसार यात्रा भत्ता
प्रदान किया जा सकता है।

2. भुगतान नियम संस्था की नीति अनुसार तय होंगे।


6. ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन अनिवार्यता 

1. हर रिपोर्टर के लिए अनिवार्य होगा कि वह कम से कम 50 लोगों को “जिला समाचार किरण” का ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन दिलवाए।

2. ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन शुल्क ₹30 प्रति माह प्रति व्यक्ति होगा।

3. इन 50 सब्सक्रिप्शन को ज्वाइनिंग के बाद पहले 30 दिनों के भीतर पूरा करना आवश्यक है।

4. निर्धारित लक्ष्य पूरा न होने पर संस्था नियुक्ति रद्द कर सकती है या अतिरिक्त समय/शर्तें लागू कर सकती है।

5. रिपोर्टर को सब्सक्राइबर का नाम व मोबाइल नंबर संस्था को सत्यापन हेतु उपलब्ध कराना होगा।


7. विज्ञापन नीति

1. रिपोर्टर को अपने क्षेत्र से विज्ञापन लाने हेतु प्रेरित किया जाएगा।

2. कमीशन रेट संस्था द्वारा निर्धारित अनुसार ही लागू होंगे।

3. फर्जी रसीद या बिना अनुमति विज्ञापन लेना प्रतिबंधित है।


8. दायित्व एवं कानूनी जिम्मेदारी

1. रिपोर्टर अपने द्वारा प्रकाशित समाचार के लिए कानूनी रूप से स्वयं जिम्मेदार होगा।

2. संस्था किसी भी व्यक्तिगत विवाद, अवैध कार्य या गलत सूचना के मामले में जिम्मेदार नहीं होगी।


9. गोपनीयता (Confidentiality)

1. संस्थान से जुड़ी किसी भी सूचना, डॉक्यूमेंट, विज्ञापन दर, रणनीति आदि को बाहर साझा करना वर्जित है।

2. नियम उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई संभव है।


10. त्यागपत्र एवं निष्कासन

1. रिपोर्टर 7 दिन पूर्व सूचना देकर त्यागपत्र दे सकता है।

2. संस्था किसी भी अनुशासनहीनता या गलत गतिविधि पर तत्काल निष्कासन का अधिकार रखती है।

3. निष्कासन के समय ID Card और अन्य सामग्री वापस करना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

3 टिप्पणियाँ