एटा – मिशन शक्ति अभियान के तहत जिले में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उन्हें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की महत्वपूर्ण धाराओं की जानकारी दी।
साथ ही साइबर क्राइम से बचाव, महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा संबंधी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। उपस्थित महिलाओं व छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 सहित अन्य जरूरी नंबरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।

0 Comments