Etah News: 20 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, 5 घंटे के रेस्क्यू अभियान के बाद सुरक्षित बाहर निकाली गई

 


एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के सीपीएस स्कूल के पास मंगलवार की शाम एक गाय करीब 20 फीट गहरे कुएं में गिर गई। कुएं में सांप भी मौजूद था, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू एकता समूह के सदस्य सक्रिय हुए और तत्काल थाना प्रभारी अवागढ़ अखिलेश दीक्षित को सूचना दी। पुलिस की सलाह पर 112 पर कॉल कर फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।


ग्राम प्रधान रोहित यादव ने मौके पर जेसीबी की व्यवस्था कराई। चालक धीरेंद्र ने कुएं तक पहुँचने के लिए रैंप तैयार किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड और हिंदू एकता समूह के सदस्यों ने संयुक्त प्रयास से रस्से की मदद से गाय को बाहर निकाला। पंकज ने कुएं में उतरकर गाय के गले में रस्सा बांधा, तभी कुएं में मौजूद सांप भी सुरक्षित बाहर आ गया।


शाम 7 बजे शुरू हुआ बचाव अभियान रात 12 बजे तक चला। करीब पाँच घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान अवागढ़ पुलिस, 112 पुलिस, जलेसर फायर ब्रिगेड टीम और हिंदू एकता समूह के सदस्य लगातार जुटे रहे।


मौके पर ऋषि यादव, निकुंज वर्मा, हर्ष शर्मा, सोहित झा, पंकज कठेरिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments