Kasganj News: महिला सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान का हुआ आयोजन

कासगंज। शनिवार को महिला सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन हेतु उपजिलाधिकारी सुश्री हर्षिता व खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कासगंज में मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान चलाया गया।मिशन शक्ति अभियान के विषय पर विस्तृत चर्चा की साथ ही बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन व सरकार की भी यही इच्छा है कि महिलाएं देश के विकास मे अग्रणी भूमिका निभायें एवं विकसित भारत मिशन 2047 में महिलाओं के नेतृत्व की भूमिका के विषय पर प्रकाश डाला।।इस अभियान में उपजिलाधिकारी सुश्री हर्षिता,खंड शिक्षा अधिकारी राजेश चौधरी,कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का समस्त स्टाफ व सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments