Etah News: एटा मेडिकल कॉलेज को मिला नया प्राचार्य, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद



एटा। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एटा मेडिकल कॉलेज को स्थायी प्राचार्य मिल गया है। डॉ. बलबीर सिंह ने पदभार ग्रहण करते ही कहा कि “गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देना मेरी पहली प्राथमिकता है।” उनके आने से जनपद की जनता में खुशी और राहत की लहर दौड़ गई है।


अब तक संसाधनों की कमी और व्यवस्थागत अव्यवस्थाओं से जूझ रहे मेडिकल कॉलेज में बेहतर प्रबंधन की उम्मीदें बंध गई हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब मरीजों और उनके परिजनों को सरल, समयबद्ध और पारदर्शी इलाज उपलब्ध हो सकेगा। जिला मुख्यालय पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ मिलने से लोगों को बड़े शहरों की ओर भटकने से निजात मिलेगी।


लोगों का मानना है कि प्राचार्य की यह नियुक्ति “बड़ी देर से सही, मगर सही दिशा की शुरुआत” है। एटा की स्वास्थ्य सेवाओं में यह कदम मील का पत्थर साबित हो सकता है। 

Post a Comment

0 Comments