Kasganj News:अनियंत्रित वाहन की टक्कर से ऑटो पलटा, सहायक अध्यापिका की मौत, शिक्षा मित्र घायल


संवाददाता संतोष उपाध्याय 

सिढ़पुरा (कासगंज)। थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के एटा मार्ग पर शनिवार दोपहर बकावली गांव से आगे साक्षी धाम के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में प्राथमिक विद्यालय कलानी पर तैनात सहायक अध्यापिका खुशबू उपाध्याय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित्रा, शिक्षा मित्र (कम्पोजिट विद्यालय भीकपुर) गंभीर रूप से घायल हो गईं।


खुशबू उपाध्याय पुत्री स्वर्गीय जितेंद्र उपाध्याय निवासी शांतिनगर एटा, मूल निवासी दहेली बुजुर्ग थाना सिढ़पुरा थीं। शनिवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह अपने घर एटा लौट रही थीं, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।


घायल सुमित्रा को तत्काल जिला अस्पताल एटा में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर सिढ़पुरा पुलिस उपनिरीक्षक किताब सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचे और क्षतिग्रस्त ऑटो को

Post a Comment

0 Comments