Etah News: मिशन शक्ति फेस-5 : महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता को समर्पित अभियान, थाना राजा का रामपुर की टीम सक्रिय


संवाददाता अशोक राठौर 

एटा/राजा का रामपुर 4 अक्टूबर 2025 मिशन शक्ति अभियान फेस-5 के अंतर्गत शनिवार को थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत टिकैतपुरा में महिलाओं, बालिकाओं, छात्रों और छात्राओं को सुरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी अहम जानकारियाँ दी गईं इस कार्यक्रम में उपनिरीक्षक अश्विनी कुमार, महिला कॉन्स्टेबल स्वाति तथा होमगार्ड अजब सिंह ने सहभागिता की उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को महिलाओं और बालिकाओं पर होने वाले अपराधों की रोकथाम, साइबर बुलिंग, नशे के दुष्परिणाम, झूठी FIR दर्ज कराने से होने वाले कानूनी परिणाम, लव रिलेशनशिप के खतरे तथा पारिवारिक विघटन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी।


कार्यक्रम में सरकारी हेल्पलाइन नंबरों — 1090 (वुमन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपात सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) — की जानकारी भी साझा की गई।

कार्यक्रम में महिलाएं 28 व पुरुष 18 उपस्थित रहे ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह, आशा कार्यकर्ता अनीता देवी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री मनोज कुमारी ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

Post a Comment

0 Comments