Kasganj news :गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर मे आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न,

 गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर मे आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने लोगों से अपील की की भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्योहार मनाए 


 जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार

     Mob, 9675583196

            JSK News


 गंजडुंडवारा / ​आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आज गंजडुंडवारा कोतवाली परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। वही बैठक की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने की।


बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों और धर्मगुरुओं से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार खुशियों का प्रतीक होते हैं, जिन्हें आपसी मेल-मिलाप से मनाया जाना चाहिए।

वही आगामी त्यौहारों को लेकर पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है।.


​ गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम पीस कमेटी बैठक में आये सभी क्षेत्र के गणमान्य लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और किसी भी छोटी-बड़ी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।


 गंजडुंडवारा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने दोनों समुदायों के लोग आपस में मिलजुलकर भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।


​व्यवस्था: त्योहारों के दौरान बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो।

​बैठक में कस्बे के प्रमुख समाजसेवी, विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु और पुलिस बल के अन्य सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन दिया।

Post a Comment

0 Comments