Kasganj news : गंजडुंडवारा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वी शताब्दी वर्ष पर गूंजे जयकारे, और नगर मे 108 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा

 गंजडुंडवारा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वी शताब्दी वर्ष पर गूंजे जयकारे, और नगर मे 108 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा

            फाइल फोटो, नगर में विशाल कलश यात्रा


 जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार

         JSK News


​गंजडुंडवारा (कासगंज): नगर में आज सनातन संस्कृति की भव्य झलक देखने को मिली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 100वें शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले 'विराट हिंदू सम्मेलन' के शुभारंभ से पूर्व आज नगर गंजडुंडवारा में विशाल कलश यात्रा निकाली गई।जिसमे ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे नगर को धर्ममय कर दिया,​सनातनी हिंदू सम्मेलन समिति के तत्वाधान में आयोजित इस 108 कलशों की यात्रा में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थीं,यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां स्थानीय नागरिकों और हिंदू सनातनी परिवार के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया और


​कल नगर गंजडुंडवारा होगा 'विराट हिंदू सम्मेलन, वही ​कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए रेलवे रोड स्थित पंचायती बाग पहुँचकर संपन्न हुई,वही सम्मेलन समिति के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि:यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवमयी 100 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में किया जा रहा है। कल यानी 8 फरवरी को पंचायती बाग में विशाल 'विराट हिंदू सम्मेलन' आयोजित होगा, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं और समाजसेवियों के जुटने की उम्मीद है।"

 इस कार्यक्रम में मौजूद रहे लोग,हिंदू सम्मेलन समिति अध्यक्ष विकास गुप्ता , सुमित दीक्षित नगर कार्यवाहक आरएसएस, अर्चित चौहान जिला बौधिक प्रमुख आरएसएस ,अजय दीक्षित नगर सह संघ चालक, अरविंद जी नगर संघ चालक , रिंकू वर्मा, ध्रुव महाजन, नितिन वर्मा जिला सह प्रचार प्रमुख ,रवि वर्मा ,स्कंद महाजन समिति उपाध्यक्ष,गोरव गुप्ता शीटों, सुधाकर गुप्ता


Post a Comment

0 Comments