Etah News : पुरानी एल्डर्स कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न

 

फाइल फोटो 
संवाददाता अशोक राठौर 

एटा । अलीगंज बार एसोसिएशन के निर्विरोध नव निर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह पुरानी तहसील प्रांगण में बार एसोसिएशन इलाहाबाद सदस्य /प्रतिनिधि अंकज(Ankaj Mishra) मिश्रा की अध्यक्षता में गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ इस अवसर पर अधिवक्ताओं की भारी उपस्थित रही है अध्यक्ष व सचिव सहित सभी पदाधिकारियों के पद और गोपनीयता की शपथ ली‌ समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा सचिव संतोष कुमार यादव और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार अवस्थी के साथ-साथ सभी पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। इन पदाधिकारी ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा,न्याय व्यवस्था को सुधार करने तथा बार और बेंच के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने का संकल्प लिया शपथ ग्रहण के बाद वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी और कहा कि निर्विरोध निर्वाचन बार में एकता और विश्वास का प्रतीक है उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की है ।कि नई कार्यकारणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान सुविधाओं के विस्तार और पेशेवर मर्यादाओं के पालन के लिए सक्रिय प्रयास करेगी तहसील सभागार में आयोजित यह कार्यक्रम अनुशासन, गरिमा और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समारोह के शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन से अधिवक्ताओं में संतोष और उत्साह देखा गया।

Post a Comment

0 Comments