संवाददाता अशोक राठौर
एटा । थाना राजा का रामपुर में आगामी त्योहारों महाशिव रात्री, रमजान,आदि के दृष्टिगत थाना परिसर राजा का रामपुर में कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के गढ़मान्य नागरिकों के साथ पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने की बैठक के दौरान थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने उपस्थित नागरिकों से आगामी पर्वों को आपसी सौहार्द शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने की अपील की उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें थाना प्रभारी ने बैठक में उपस्थित सभी उप निरीक्षकों को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में सतर्क रहते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए उन्होंने स्पष्ट शब्दो मै कहा कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी बैठक में मौजूद गढ़मान्य नागरिकों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा शांति बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही इस अवसर पर थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह,नगर पंचायत कर्मचारीओ एबं हेड कंस्टेविलो को मैन रोड से लेकर तिराहे चौराहे व मंदिरो पर चौकसी बढ़ाने एबं कावड़ वाले मार्ग पर फैला अतिक्रमण तुरंत हटवाने के सख्त निर्देश दिये इस अवसर पर थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह,उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गौतम,उप निरीक्षक सुखनंदन लाल,हेड मुहरिर्र सचिन चोधरी, अर्जुन सिंह राठौर,सोमेन्द्र सिंह राठौर,सलमान, विवेक कुमार, अनार सिंह सभासद रिहान खान,रुस्तम, राजीव गुप्ता, राजकमल,महेंद्र कुमार सहित समस्त थाना स्टाफ सहित कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रधान एबं संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

0 Comments