नगर गंजडुंडवारा मे विराट हिंदू सम्मेलन से उठा हिंदू एकता का
लिया महा संकल्प
सनातन चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण कादिया सशक्त संदेश
क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक गौरव की नई ऊर्जा का हुआ संचार
जिला संवाददाता मोरध्वज कुमार
JSK News
कासगंज जनपद नगर गंजडुंडवारा मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वी शताब्दी वर्ष के क्रम में कस्बा के बाग पंचायती परिसर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन रविवार को भव्यता के साथ संपन्न हुआ। सनातन संस्कृति के संरक्षण, हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक संगठन, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति ने सहभागिता की। कार्यक्रम स्थल पर भगवा ध्वज, राष्ट्रभक्ति के नारों और धार्मिक जयघोष से संपूर्ण वातावरण राष्ट्रमय हो गया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः वैदिक विधि-विधान से हवन के साथ हुई। इसके उपरांत सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि संजय गोस्वामी (सेवायत अधिकारी, श्री राधावल्लभ मंदिर) एवं सुषमा द्विवेदी (वरिष्ठ शिक्षाविद) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सनातन संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए हर हिंदू को घर से निकलकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जातिगत भेदभाव, सामाजिक विभाजन और वैमनस्य को त्यागकर एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य वक्ता देवराज (वरिष्ठ प्रचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) ने अपने ओजस्वी संबोधन में कहा कि हिन्दू समाज की शक्ति उसकी एकता में निहित है। संगठित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है। उन्होंने सनातन मूल्यों, राष्ट्रधर्म और सांस्कृतिक गौरव के संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने विशेष आकर्षण का केंद्र बने। देशभक्ति और भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरे पंडाल में तालियों की गूंज सुनाई दी।
कार्यक्रम का समापन होने से पहले मुख्य अतिथि के रूप में आए लोगों को सनातन हिंदू सम्मेलन समिति के द्वारा सनातनीय की शील्ड देकर सम्मानित किया उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर संजय गोस्वामी, देवराज, संजीव महाजन, रामकुमार गुप्ता, अर्चित सिंह चौहान, विकास गुप्ता, ध्रुव महाजन, सुमित दीक्षित, रूबल गुप्ता, अरविंद, अजय, अंशुल, गिरीश कुमार एवं नितिन वर्मा, ध्येय गौतम, स्कन्द महाजन, गौरव गुप्ता सभासद, अजय गुप्ता, चंद्रपाल माथुर रामकुमार सिंह सहित अनेक पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







0 Comments