Etah News : उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशों पर राज्य महिला आयोग अध्यक्ष द्वारा जिला कारागार के महिला बंदी गृह का किया निरीक्षण

         ब्यूरो राजेन्द्र सिंह 

एटा मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डॉ0 बबिता चौहान द्वारा आज दिनांक 10.02.2026 को जिला कारागार स्थित महिला बंदी गृह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला बैरक में निरुद्ध 38 महिला बंदियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं, आवश्यकताओं एवं कारागार में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला बंदियों की व्यक्तिगत एवं पारिवारिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के सम्मान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पुनर्वास से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों को आयोग की ओर से उपहार भी भेंट किए गए, जिससे महिला बंदियों में सकारात्मक वातावरण देखने को मिला। उन्होंने महिला बंदियों को आत्मविश्वास बनाए रखने एवं भविष्य में समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त एनआरएलएम प्रतिमा निमेष, जिला कारागार अधीक्षक अंकेक्षिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सकीट कीर्तिका सिंह, महिला थानाध्यक्ष नंदिनी सिंह, प्रोबेशन कार्यालय से सत्वेंद्र सिंह तथा जागृति चतुर्वेदी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments