Lalitpur News : कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण के लिए आवेदन शुरू, 25 मार्च तक जमा होंगे फॉर्म

           ब्यूरो, अरविन्द कुमार पटेल।  

ललितपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय के अधीन संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में 'कार्यालय प्रबंधन प्रशिक्षण कोर्स' के नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कोर्स 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगा, जिसके लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक वर्षीय पाठ्यक्रम में केवल अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं पिछड़ी जाति (OBC) के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

शैक्षिक योग्यता और शर्तें

कोर्स में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट निर्धारित की गई है। साथ ही, अभ्यर्थी का हाईस्कूल में अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र के साथ शैक्षिक योग्यता के प्रमाण-पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक है।

साक्षात्कार से होगा चयन

प्रशिक्षण के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

SC/ST वर्ग- साक्षात्कार 27 मार्च 2026 को होगा।

OBC वर्ग- साक्षात्कार 30 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा।

यहाँ करें संपर्क

इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन का प्रारूप कार्यालय के सूचना पट से प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए आवेदन पत्र 25 मार्च 2026 को अपराह्न 04:00 बजे तक जिला सेवायोजन कार्यालय, ललितपुर में जमा किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 7007362396 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments