Etah News : क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजकुमार सिंह ने थाना राजा का रामपुर का किया औचक निरीक्षण

 

कस्बा में फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा

संवाददाता अशोक राठौर 

जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर में शनिवार को क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजकुमार सिंह ने औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों की गहन जांच की और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के उपरांत क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल द्वारा कस्बा राजा का रामपुर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों,प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया इस दौरान सीओ राजकुमार सिंह ने व्यापारियों दुकानदारों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत पुलिस को दें,ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके क्षेत्राधिकारी ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों एवं विशेष अवसरों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह,उपनिरीक्षक सुरेन्द्र कुमार गौतम,उपनिरीक्षक अश्वनी राणा, उपनिरीक्षक नेत्रपाल गौतम,उपनिरीक्षक सुखनन्दन लाल, सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा इस पहल से कस्बे के लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति सहयोग का भरोसा जताया अंत में पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने को कहा।

Post a Comment

0 Comments