एटा। अलीगंज क्षेत्र के ग्राम अंगरिया में रविवार के दिन जिओ पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया।जिसका शुभारंभ प्रोपराइटर सुशील कुमार ,प्रमोद कुमार द्वारा किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा पेट्रोल व डीजल के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।
अलीगंज कस्बे के संदीप मेडिकल फर्म द्वारा प्रोपराइटर सुशील कुमार,प्रमोद कुमार द्वारा ग्राम अंगरईया में जिओ पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया गया। जिसका शुभारंभ सुशील कुमार प्रमोद कुमार ने पूजा अर्चना हवन तथा कन्या भोज कराकर शुभारंभ किया। इस शुभारंभ में बड़ी संख्या में किसान व ग्रामीण मौजूद थे। पेट्रोल पंप के मालिक सुशील कुमार, प्रमोद कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा। यह पंप स्थानीय लोगों के लिए लाभकारी होगा।अब किसानों और राहगीरों को पेट्रोल व डीजल की समस्या को दूर कर उचित मूल्य पर डीजल व पेट्रोल उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा है। पेट्रोल पंप खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा उन्होंने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता पर जोर दिया। जिससे आम जनता को लाभ मिल सके तथा इस प्रतिष्ठान से क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका मिलेगी।
इस कार्यक्रम का आयोजन में भाजपा नेता प्रदीप कुमार गुप्ता, बिन्दनयादव,सत्य प्रताप, दीपक गुप्ता, संदीप गुप्ता,मनोज जैन, नरेंद्र तिवारी, बंगाल मेडिकल आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

0 Comments