
एटा। थाना क्षेत्र के अलीगंज-सराय रोड स्थित नदराला मोड़ के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अलीगंज में भर्ती कराया प्राप्त जानकारी के अनुसार शरीफ पुत्र इस्माइल निवासी थाना कायमगंज, जनपद फर्रुखाबाद तथा माजिद पुत्र बाबुद्दीन बाइक से मैनपुरी की ओर जा रहे थे इसी दौरान नदराला मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए तथा एंबुलेंस को सूचना दी गई। एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सीएचसी अलीगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जांच के दौरान शरीफ की हालत गंभीर पाए जाने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि माजिद का उपचार सीएचसी में जारी है घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वाहन की पहचान कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0 Comments