एटा में शहीद पत्रकारों की स्मृति में प्रतिमा स्थापना हेतु RPSS ने सौंपा ज्ञापन


संवादाता- अरुन कुमार राजपूत  

एटा राष्ट्रीय पत्रकार सहायता संघ (RPSS) द्वारा पत्रकारों के सम्मान और उनके योगदान को स्मरणीय बनाए रखने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में संघ द्वारा शहीद पत्रकारों की स्मृति में एटा शहर के अलीगंज चौराहा एवं शहीद स्थल पर उनकी प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी एटा को ज्ञापन सौंपा

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पत्रकार समाज और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अनेक पत्रकारों ने सत्य और जनहित की आवाज़ को बुलंद करते हुए अपने प्राणों तक का बलिदान दिया है। ऐसे वीर एवं शहीद पत्रकारों के सम्मान में उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाना समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक कदम होगा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मा भगवती प्रसाद ऊर्फ बबलू चक्रवर्ती, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार, जिलाध्यक्ष एटा शुभम पचौरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष कुमार सचिव मिथुन गुप्ता, अरुण कुमार सहित जनपद एटा /कासगंज के पत्रकार साथी उपस्थिति रहे l 

Post a Comment

0 Comments