Etah News: बार एसोसिएशन ने संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों का किया स्वागत


Etah : अलीगंज संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रथम बार पधारे नव आगंतुक जिलाधिकारी अरविंद कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इलमारन का बार एसोसिएशन के पदाधिकारिओ ने माल्यार्पण व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

आज अलीगंज संपूर्ण संविधान दिवस पर जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का बार एसोसिएशन के पदाधिकारी ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर स्वागत किया। तथा प्रतीक चिन्ह भेंट किया। यह सम्मान पुरानी बार एसोसिएशन एवं एल्डर्स कमेटी के लोगों ने वार और बेंच में समन्वय बैठने के उद्देश्य से स्वागत किया। 

वार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि नवागंतुक जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्वागत कर उनसे अपेक्षा की गई है। कि बेंच के द्वारा वार के लोगों की समस्याओं का निश्चित समय में समाधान करवाने का कष्ट करेंगे। तथा तहसील के कार्यों में आ रही समस्याओं का निस्तारण कराएंगे और समय से वार की समस्याओं का समाधान करेंगे।


इस अवसर पर रामेंद्र पाल पांडे, केशव सिंहा,प्रमोद कुमार मिश्रा ,आशीष कुमार तिवारी, रामवीर पांडे, प्रमोद कुमार सक्सेना,राघवेंद्र,आदि लोगों के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments