Lalitpur: दो माह से बिजली न आने से गुस्साए चढ़रऊ के ग्रामीणों ने महरौनी मार्ग पर लगाया चक्का जाम



, ज़िला सामचार किरण, अरविन्द कुमार पटेल, 

ललितपुर/जनपद के ग्राम पंचायत चढ़रऊ के लोगों ने बिजली घर मिर्चवारा पर गांव में पिछले दो महीनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहने के कारण ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर महरौनी मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों के इस प्रदर्शन की वजह से सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा। आक्रोश का कारण: 33 केवी की लाइनों में लगातार आ रही तकनीकी खामियों (फॉल्ट) और गांव की 2 से 3 डीपी (ट्रांसफॉर्मर) फूंक जाने के कारण पिछले 2 महीने से गांव में बिजली नहीं आ रही है।
 प्रदर्शन के दौरान बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट किए जाने और उनके मोबाइल तोड़े जाने की भी सूचना सामने आई है।
 महरौनी मार्ग पर चक्का जाम होने के कारण दूर-दूर तक वाहन खड़े रहे, जिससे आम यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला गया, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ